चव्हाण साहब, डर की राजनीति अब नहीं चलेगी..!!

चव्हाण साहब, डर की राजनीति अब नहीं चलेगी..!!
-
महाराष्ट्र के देगलूर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में मिली जीत के बाद खांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि मजलिस या वंचित को वोट देना मतलब भाजपा को वोट देने जैसा है, ये बात लोग जान गए हैं...

अशोक चव्हाण साहब से पूछना है कि क्या खांग्रेस या उस जैसे कथित सेक्यूलर दलों को सिर्फ़ इसलिए वोट देना है कि भाजपा हार जाए??? क्या भाजपा के हार के अलावा वंचित समाज के, विशेषकर मुसलमानों की कोई समस्या नहीं है??

वंचित बहुजन आघाडी के जो बौद्ध-दलित बुनियादी मतदाता हैं, उनके निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित हैं, उन्हें पढ़ाई, नौकरी, प्रोमोशन में आरक्षण है; यहां तक सरकारी योजनाओं में उनका निधि भी आरक्षित है, एट्रोसिटी एक्ट का संरक्षण भी मिला हुआ है.... मगर मुसलमानों के पास इनमें से कोई एक चीज़ नहीं है। ना आरक्षण है ना संरक्षण, ना ही विधानमंडल में उचित प्रतिनिधित्व... चुनाव आते ही मुसलमानों के सर पर भाजपा को हराने की ज़िम्मेदारी थोंप दी जाती है कि देखो! वरना भाजपा जीत जाएगी!

अब तक महाराष्ट्र में भाजपा से ज़्यादा शिवसेना से डराकर मुसलमानों के वोट लिये जाते थे; मगर अब डराने वाले ख़ुद ही शिवसेना के नेतृत्व में सत्ता की मलाई खा रहे हैं! और मज़ेदार बात ये हुई कि अब शिवसेना भी MiM को भाजपा की बी-टीम कह रही है..!!😀 कल-परसों अकोला जिला पंचायत के चुनाव में सिर्फ प्रकाश आंबेडकर की पार्टी को हराने के लिए खांग्रेस, NCP, शिवसेना और भाजपा ने गठबंधन कर लिया था...!!!

खांग्रेस सहित तमाम सेक्यूलर दलों का मुसलमानों के साथ ना-इंसाफी वाला इतिहास रहा है। वर्तमान में तो ते 'मुस्लिम' शब्द का उच्चारण करने से बच रहे हैं और भविष्य तो और भी बुरा दिखाई देता है..!!

इसलिए, माननीय Ashok Chavan जी, हमें भाजपा के हवाले से डराना बंद कीजिए। राज्य में आपकी सरकार है, आप खुद मंत्री हैं। मुसलमानों को आरक्षण दीजिए, उनकी सुरक्षा के लिए एट्रोसिटी एक्ट पास कीजिए, उनकी गंदी बस्तियों में ज़्यादा से ज़्यादा फंड खर्च कीजिए, उनके बच्चों को शिक्षा और शिक्षित लोगों को सरकारी नौकरी दीजिए, वक़्फ़ की ज़मिनों से अवैध कब्ज़े हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाइए.... ये भाजपा के डर से वोट लेने का खेल अब ख़त्म होने को है... 1947 के बाद की, मुस्लिम समुदाय की तीसरी पीढ़ी आपकी असलियत जान रही है और अगली पीढियां तो और मुखर होकर आपसे हिसाब लेंगी, याद रखना...
- Javed Patel

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=401310588211342&id=100049972131407

टिप्पणियाँ